29 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1992 में आज ही के दिन भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना था। 2005 में 29 जनवरी के दिन ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन का महिला खिताब जीता था। 2006 में आज ही के दिन भारत के तेंज इरफान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने थे।
29 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।
- 2009 - फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।
- 2008 - आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया ने इराक से अपनी फौज वापस लेने की घोषणा की थी।
- लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।
- 2007 - 29 जनवरी के दिन ही अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जमीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में ‘बिग ब्रदर’ चैंपियन बनी थीं।
- 2006 - आज ही के दिन भारत के तेंज इरफ़ान पठान टेस्ट क्रिकेट में पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने थे।
- 2005 - 29 जनवरी के दिन ही सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन का महिला खिताब जीता था।
- 2003 - आज ही के दिन हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई थी।
- 2002 - श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।
- 1996 - 29 जनवरी के दिन ही फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की थी।
- 1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
- 1993 - आज ही के दिन किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण हुआ था।
- 1992 - 29 जनवरी के दिन ही भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना था।
- 1990 - पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।
- 1989 - आज ही के दिन सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया था।
- 1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
- 1979 - 29 जनवरी के दिन ही भारत की सबसे पहली और दो इंजन वाली जंबो ट्रेन तमिलनाडु एक्सप्रेस को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर मद्रास रवाना किया गया था।
- 1976 - आज ही के दिन सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ था।
- 1973 - अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
- 1963 - फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
- 1953 - 29 जनवरी के दिन ही संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई थी।
- 1949 - आज ही के दिन ब्रिटेन ने इजराइल को मान्यता दी थी।
- 1947 - अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।
- 1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
- 1919 - चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
- 1916 - 29 जनवरी के दिन ही ‘प्रथम विश्व युद्ध’ में फ्रांस पर जर्मनी ने पहली बार हमला किया था।
- 1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
- 1780 - भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या 'कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।
- 1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।
- 1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
29 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1970 - आज ही के दिन शूटिंग में ओलंपिक 2004 रजत पदक जीतने वाले कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म हुआ था।
- 1967 - 29 जनवरी के दिन ही भारतीय अभिनेता बॉबी देओल का जन्म हुआ था।
- 1954 - आज ही के दिन अभिनेत्री ओपरा विन्फ्रे का जन्म हुआ था।
- 1949 - आज ही के दिन निर्देशक टॉमी रमोन का जन्म हुआ था।
- 1947 - 29 जनवरी के दिन ही भारत के मशहूर लेखक अशोक गुप्ता का जन्म हुआ था।
- 1912 - अजीत नाथ राय - भारत के भूतपूर्व 14वें मुख्य न्यायाधीश थे।
- 1904 - जोगेन्द्र नाथ मंडल - पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री थे।
- 1896 - 29 जनवरी के दिन हीभारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणबानंद महाराज का जन्म हुआ था।
29 जनवरी को हुए निधन
- 2022 - बाबा इकबाल सिंह - किंगरा सिक्ख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक-आध्यात्मिक नेता थे।
- 2021 - अरविंद जोशी - जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।
- 2019 - जॉर्ज फ़र्नांडिस - एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता थे, जो राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे।
- 2018 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।
- 2010 - राम निवास मिर्धा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।
- 2002 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।
- 1983 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।
- 1597 - महाराणा प्रताप - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।
29 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव