26 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2006 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी और महान स्पिनरों में शामिल शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा था। 1925 में 26 दिसंबर के दिन ही तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया था। 1925 में आज ही के दिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी।

26 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।
  • 2008 - कृतिका को हराकर तानिया संयुक्त शीर्ष पर पहुँची।
  • 2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।
  • 2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
  • 2004 - रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
  • 2003 - रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।
  • 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।
  • 1997 - उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।
  • 1978 - भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।
  • 1977 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1925 - तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।
    • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
  • 1904 - दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन।
  • 1748 - फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

26 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

  • 1948 - प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।
  • 1935 - माबेला अरोल - भारतीय समाज सेवी महिला थीं।
    • विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।
  • 1929 -तारक मेहता - गुजराती साहित्यकार थे।
  • 1919 - आज ही के दिन प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ था।
  • 1899 - 26 दिसंबर के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ था।
  • 1716 - थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।
  • 1666 - सिखों के दसवें गुरु गाेविन्द सिंह का जन्म।

26 दिसंबर को हुए निधन

  • 2015 - पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
  • 2011 - एस. बंगरप्पा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा कर्नाटक के भूतपूर्व 12वें मुख्यमंत्री थे।
  • 1999 - शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।
  • 1998 - राम स्‍वरूप, वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी थे।
  • 1989 - के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।
  • 1986 - बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
  • 1976 - यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक
  • 1966 - गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
  • 1961 - भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
  • 1831 - हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो - कवि का कलकत्ता(अब कोलकाता)।
  • 1530 बाबर - मुग़ल सम्राट

26 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • वीर बाल दिवस

Share