30 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2000 में आज ही के दिन प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं। 1872 में आज ही के दिन पहला ऑफिशियल अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेला गया था। 2004 में 30 नवंबर के दिन ही बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित हुआ था।

30 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - 
    • आज ही के दिन मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने संघीय जांच एजेंसी के गठन की घोषणा की थी। 
    • सरकार ने एस.ए.टी. रिजवी वेतन समिति का कार्यकाल बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • 2004 में 30 नवंबर के दिन ही बांग्लादेश की संसद में महिलाओं के लिए 45 प्रतिशत सीटों वाला विधेयक पारित हुआ था।
  • 2002 में आज ही के दिन आईसीसी ने जिम्बाव्वे में न खेलने वाले देशों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी थी।
  • 2000 -
    •  30 नवंबर के दिन ही प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं।
    •  आज ही के दिन अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मामले में अल गोर ने पुनर्मतगणना की अपील की थी।
  • 1999 - सं. रा. अमेरिका के उत्तर पश्चिम 'सिएटल' में विश्व व्यापार संगठन का तीसरा अधिवेशन प्रारम्भ।
    • विश्व के बड़े मीटर वेव रेडियो टेलीस्कोप का पुणे के समीप नारायण गांव में उदघाटन।
  • 1997 - भारत-बांग्लादेश विवादित सीमा क्षेत्र में यथास्थिति बनाये रखने पर सहमत।
  • 1965 में 30 नवंबर के दिन ही गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्‍ट ‘के. शंकर पिल्‍लई’ ने की थी।
  • 1961 - तत्कालीन सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिये कुवैत के आवेदन का विरोध किया।
  • 1939 में आज ही के दिन तत्कालीन सोवियत रूस ने सीमा विवाद को लेकर फिनलैंड पर आक्रमण किया था।
  • 1872 में 30 नवंबर को ही पहला ऑफिशियल अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैच खेला गया था।
  • 1759 में आज ही के दिन दिल्ली के सम्राट आलमगिर द्वितीय की उनके मंत्री ने हत्या की थी।
  • 1731 - बीजिंग में भूकंप से लगभग एक लाख लोग मरे।

30 नवंबर का इतिहास (30 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1989 - भक्ति शर्मा - भारतीय तैराक हैं।
  • 1945 - वाणी जयराम- प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका थीं। उन्हें "आधुनिक भारत की मीरा" भी कहा जाता है।
  • 1944 में आज ही के दिन हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार मैत्रेयी पुष्पा का जन्‍म हुआ था।
  • 1936 में 30 नवंबर के दिन ही हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुधा मल्होत्रा का जन्‍म हुआ था।
  • 1931 में आज ही के दिन भारतीय इतिहासकार रोमिला थापर का जन्‍म हुआ था।
  • 1888 - गेंदालाल दीक्षित - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
  • 1858 में आज ही के दिन प्रसिद्ध वैज्ञानिक जगदीश चन्द्र बोस का जन्म हुआ।
  • 1874 में 30 नवंबर के दिन ही ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्‍टन चर्चिल का जन्‍म हुआ था।
  • 1835 - प्रसिद्ध लेखक मार्क ट्वैन।

30 नवंबर को हुए निधन

  • 2015 - वी. के. नायर - भूतपूर्व भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
  • 2014 - जारबोम गारलिन - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 2012 में आज ही के दिन भारत के 12वें प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल का निधन हुआ था।
  • 2010 - राजीव दीक्षित - भारतीय वैज्ञानिक और स्वदेशी आंदोलन प्रणेता।
  • 2001 में 30 नवंबर को ही विश्व प्रसिद्ध पॉप गायक जार्ज हैरीसन का निधन हुआ था।
  • 1915 में आज ही के दिन प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव का निधन हुआ था।
  • 1909 - रमेश चन्द्र दत्त - अंग्रेज़ी और बंगला भाषा के प्रसिद्ध लेखक, ये धन के बहिर्गमन की विचारधारा के प्रवर्तक तथा महान् शिक्षाशास्त्री थे।

Share