1526 में आज ही के दिन काबुल के शासक बाबर और दिल्ली के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की लड़ाई हुई थी। इतिहास में इस घटना का उल्लेख तोपों के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है। इस लड़ाई में बाबर ने तोपों का इस्तेमाल किया था और लोदी ने हाथियों की ताकत के दम पर जंग लड़ी, लेकिन बाबर की सेना कम होने के बावजूद लोदी की सेना पर भारी पड़ी और लोदी मारा गया।
21 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1739 आज ही के दिन स्पेन और ऑस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। सन 1782 में 21 अप्रैल के ही दिन बैंकाक शहर की स्थापना हुई थी।
21 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 -
- उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया। हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया। भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
- भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
- 2007 - ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
- 2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
- 2004 - बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
- 2003 - भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्टब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2002 - एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
- 2001 - बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
- 1996 में आज ही के दिन भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया था।
- 1987 में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में करीब 100 अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
- 1977 - मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
- 1967 में यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ था।
- 1960 में आज ही के दिन ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी थी।
- 1945 में आज ही के दिन दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया था।
- 1941 में 21 अप्रैल को ही यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया था।
- 1938 में आज ही के दिन मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन हो गया था।
- 1926 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।
- 1720 में 21 अप्रैल को बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने थे।
- 1654 में आज ही के दिन इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे।
21 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1944 - एन. गोपालस्वामी - भारत के 15वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
- 1926 - महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय - 6 फ़रवरी, 1952 से वर्ष 2022 में अपनी मृत्यु तक यूनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों की महारानी थीं।
- 1924 - कर्णी सिंह - भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।
- 1910 - सदाशिव त्रिपाठी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री थे।
- 1895 - गबर सिंह नेगी - प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त 'विक्टोरिया क्रास' पाने वाले भारतीय सैनिक थे।
- 1891 - जेम्स ब्रेड टेलर, भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर थे।
- 1864 - मैक्स वेबर - प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार।
21 अप्रैल को हुए निधन
- 2021 - शंख घोष - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद थे।
- मौलाना वहीदुद्दीन ख़ान - विख्यात इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता थे।
- 2015 - जानकी बल्लभ पटनायक - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता थे।
- 2013 - शकुन्तला देवी, मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ)
- 1938 - मोहम्मद इक़बाल, सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर
- 1910 में आज ही के दिन टॉम सायर और हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ था।
21 अप्रॅल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव