2 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2011 में आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम ने कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर पहला विश्व कप जीता था।
1984 में 2 अप्रैल के दिन ही अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
2 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2017 - आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में देश की सबसे लंबी चेनानी-नाशरी सड़क सुरंग राष्ट्र को समर्पित किया था।
- 2 अप्रैल के दिन ही अमरीकी गायक और गीतकार बॉब डिलन ने साहित्य के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार स्वीकार कर लिया था।
- 2011 - आज ही के दिन भारत ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था।
- 2008 -
- कर्नाटक में तीन चरणों में विधान सभा चुनाव कराने की घोषणा। रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।
- नेपाल में सत्तारूढ़ पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने चुनाव से पहले भड़की हिंसा की जांच के लिए 10 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में हावर्ड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध हावर्ड बिजनेस स्कूल ने सुश्री अंजली रैना को मुंबई स्थित अपने भारत अनुसंधान केन्द्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया।
- 2007 - 2 अप्रैल के दिन ही सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आई थी।
- 2001 - नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।
- 1999 - आज ही के दिन मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (CIS) की शिखर बैठक संपन्न हुई थी।
- 1997 - 2 अप्रैल के दिन ही सुमिता सिन्हा ने अपने ऊपर से 3,200 किलोग्राम भार के ट्रक को पार करने की अनुमति देकर रिकाॅर्ड बनाया था।
- 1989 - फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1984 - आज ही के दिन अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा मिशन सोयूज टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने थे।
- 1945 - 2 अप्रैल के दिन ही सोवियत संघ और ब्राजील के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए थे।
- 1942 - आज ही के दिन कांग्रेस ने क्रिप्स मिशन के प्रस्ताव को खारिज किया।
- 1921 - 2 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत विषय पर न्यूयार्क शहर में व्याख्यान दिया था।
- 1849 - आज ही के दिन ब्रिटिश पंजाब की स्थापना हुई थी।
2 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति
- 1982 - आज ही के दिन टेनिस खिलाड़ी डेविड फैरर का जन्म हुआ था।
- 1969 - 2 अप्रैल के दिन ही भारत के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अजय देवगन का जन्म हुआ था।
- 1943 - बिन्देश्वर पाठक - भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और 'सुलभ इंटरनेशनल' के संस्थापक थे।
- 1942 - आज ही के दिन अभिनेता रोशन सेठ का जन्म हुआ था।
- 1935 - ए. वी. रामा राव - भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक हैं।
- 1902 - 2 अप्रैल के दिन ही शास्त्रीय गायक बड़े ग़ुलाम अली खां का जन्म हुआ था।
- 1891 - आज ही के दिन गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी टी. बी. कुन्हा का जन्म हुआ था।
- 1881 - वी. वी. सुब्रमण्य अय्यर - एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त थे।
2 अप्रैल को हुए निधन
- 2023 - सलीम दुर्रानी - भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक थे, जो अफ़ग़ान मूल के थे।
- 1933 - रणजी, भारतीय क्रिकेट का जादूगर कहा जाता है और उन्हें भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता है।
- 1907 - राधाकृष्ण दास - हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार थे।
- 1825 - बन्धुल, एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति था।
- 1720 - बालाजी विश्वनाथ, शाहू के सेनापति धनाजी जादव ने 1708 ई. में उसे 'कारकून' (राजस्व का क्लर्क) नियुक्त किया था।
2 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस
Current Affairs
Jobs
UKSSSC Assistant Development Officer (ADO) Recruitment 2025 (45 Vacancies)
Last Date : 16 May, 2025
Bihar (BSSC) Welfare Organiser and Lower Division Clerk (LDC) Recruitment 2025 (56 Vacancies)
Last Date : 21 May, 2025
UKSSSC Group C Patwari, Lekhpal, VDO and Other Various Post Recruitment 2025 (419 Vacancies)
Last Date : 15 May, 2025
Bihar (BSSC) Field Assistant (Agriculture Department) Recruitment 2025 (201 Vacancies)
Last Date : 21 May, 2025
Railway RRB Assistant Loco Pilot (ALP) Recruitment 2025 (9970 Vacancies)
Last Date : 11 May, 2025