11 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1919 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने 11 अप्रैल के दिन ही 1968 सिविल राइट एक्ट पर साइन किए थे। 1970 में आज ही के दिन अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो 13 कार्यक्रम शुरू किया था।

11 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2010 - आज ही के दिन पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।
  • 2008-
    • सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।
    • स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
  • 2003 - आज ही के दिन पाकिस्तान ने 12वीं बार शारजाह कप जीता थी।
  • 2002 - चीन में मैच (फ़ुटबाल) फ़िक्सिंग के आरोप में रेफ़री गिरफ़्तार।
  • 2000 - 11 अप्रैल के दिन ही भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिडी को उनकी पहली रचना इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़ के लिए पुलित्ज़र पुरस्कार दिया गया था।
  • 1999 - आज ही के दिन फिलीपींस की सरकार द्वारा एक स्कूल गोद लो की अनोखी घोषणा की थी।
  • 1999 - 11 अप्रैल के दिन ही अग्नि 2 मिसाइल का परीक्षण किया गया था।
  • 1972 - आज ही के दिन USSR ने अंडर ग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1970 - 11 अप्रैल के दिन ही अमेरिका ने चंद्रमा अभियान के लिए अपोलो-13 कार्यक्रम शुरू किया था।
  • 1968 - आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति जॉनसन ने सिविल राइट एक्ट पर साइन किए थे।
  • 1945 - 11 अप्रैल के दिन ही अमेरिका की आर्मी जर्मनी की एल्बी नदी पर पहुंच गई थी।
  • 1930 - आज ही के दिन ऋषिकेश में स्टील के तारों से बना लक्ष्मण झूला जनता के लिए खोला गया था।
  • 1924 - 11 अप्रैल के दिन ही पहली मैन्स कॉलेज स्विमिंग चैंपियनशिप शुरू हुई।
  • 1919 - आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना की गई थी।
  • 1909 - 11 अप्रैल के दिन ही इजरायल में तेल अवीव शहर की स्थापना हुई थी।

11 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - अनूप श्रीधर - भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
  • 1946 - नवीन निश्चल - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
  • 1938 - सोमदत्त बट्टू - हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक हैं जो पटियाला घराने से हैं। वह 'हिमाचल गौरव' के नागरिक सम्मान के विजेता हैं।
  • 1937 - आज ही के दिन भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रामानाथन कृष्णन का जन्म हुआ था।
  • 1916 - आर. डी. भण्डारे - भारतीय राजनीतिज्ञ, न्यायविद और अम्बेडकरवादी कार्यकर्ता थे।
  • 1904 - 11 अप्रैल के दिन ही भारतीय गायक और अभिनेता कुन्दन लाल सहगल का जन्म  हुआ था।
  • 1887 - आज ही के दिन प्रसिद्ध चित्रकार जैमिनी रॉय का जन्म हुआ था।
  • 1869 - 11 अप्रैल के दिन ही महात्मा गांधी जी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ था।
  • 1827 - आज ही के दिन भारत के महान विचारक और क्रान्तिकारी ज्योतिबा फुले का जन्म हुआ था।

11 अप्रैल को हुए निधन

  • 2010 - आज ही के दिन पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की का निधन हुआ था।
  • 2010 - 11 अप्रैल के दिन ही वैज्ञानिक और भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय में रसायन विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर कैलाश चंद्र दाश का निधन हुआ था।
  • 2009 - आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का निधन हुआ था।
  • 2001 - कमल रणदिवे - प्रसिद्ध भारतीय महिला चिकित्सक थीं।
  • 1977 - 11 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का निधन हुआ था।
  • 1910 - आज ही के दिन युवा क्रांतिकारियों में से एक अनंत लक्ष्मण कन्हेरे का निधन हुआ था।

11 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • रेल सप्ताह

Share