आईये जानते हैं 23 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।

23 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
  • 2007 - अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।
  • 2005 - मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
  • 2001 - मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनीं।
  • 2000 - व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 1999 - मोरक्को के शाह हसन का निधन।
  • 1998 - सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

23 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1947 - एल. सुब्रमण्यम - प्रतिभाशाली भारतीय वायलिन वादक और संगीतकार हैं।
    • मोहन आगाशे- भारतीय रंगमंच के कलाकार, फिल्म अभिनेता और मनोचिकित्सक हैं।
  • 1936 - शिव कुमार बटालवी - पंजाबी भाषा के एक विख्यात कवि थे।
  • 1934 - निर्मला जोशी - मदर टेरेसा की संस्था 'मिशनरीज ऑफ़ चैरिटीज' की प्रमुख थीं।
  • 1906 - चंद्रशेखर आज़ाद, स्वतन्त्रता सेनानी
  • 1898 - ताराशंकर बंद्योपाध्याय, ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार
  • 1856 - बाल गंगाधर तिलक, गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी व्यक्ति।

23 जुलाई को हुए निधन

  • 2016 - एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।
  • 2012 - लक्ष्मी सहगल - स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका
  • 2007 - मोहम्मद ज़हीर शाह - अफ़ग़ानिस्तान के अंतिम राजा थे।
  • 1993 - लक्ष्मण प्रसाद दुबे - छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक।
  • 1932 - महमूद - भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक

23 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय प्रसारण दिवस

Share