प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी “History of 29 July” अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्सर UPSC मुख्य और अन्य परीक्षाओं में ऐसे सवाल पूछे जाते हैं। तो चलिए, जानते हैं 29 जुलाई के दिन इतिहास के पन्नों में क्या-क्या दर्ज हुआ है

29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे।
  • 2007 - वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
  • 2006 - श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2004 - मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
  • 2000 - सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया।
  • 1996 - चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1876 - भारतीय विज्ञान संगठन (Indian Association for the Cultivation of Science) की स्थापना हुई।

29 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1960 - उत्पल कुमार सिंह - लोकसभा के महासचिव हैं।
  • 1931 - सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि।
  • 1922 - बाबासाहेब पुरंदरे - मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक थे।
  • 1905 - डैग हैमरस्क्जोंल्ड - संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव थे।
  • 1904 - जे. आर. डी. टाटा - आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्तियों में जे. आर. डी. टाटा का नाम सर्वोपरि है।
  • 1894 - एडौर्ड गौबर्ट - पुदुचेरी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे।

29 जुलाई को हुए निधन

  • 2015 - वसुंधरा कोमकली - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार थीं।
  • 2012 - वेमपति चिन्ना सत्यम - भारतीय शास्त्रीय नर्तक और गुरु थे, जिन्हें शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी में निपुणता प्राप्त थी।
  • 2017 - स्नेहमयी चौधरी - प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री
  • 2009 - महारानी गायत्री देवी, जयपुर की महारानी
  • 2003 - जॉनी वॉकर, भारत के एक सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता
  • 2001 - एडवर्ड गिरेक - पौलैण्ड के प्रथम सचिव थे।
  • 1996 - अरुणा आसफ़ अली - 'भारतीय स्वतंत्रता संग्राम' में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।
  • 1891 - ईश्वर चन्द्र विद्यासागर - प्रसिद्ध समाज सुधारक, शिक्षाशास्त्री और स्वाधीनता सेनानी।
  • 1890 - विन्सेंट वैन गो - नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक थे।

29 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व बाघ दिवस

Share