आईये जानते हैं 28 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।

28 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
  • 2007 - पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बन्द करने की घोषणा की।
  • 2005 - सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज करने का दावा।
  • 2004 - इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केन्द्र में विस्फोट से 68 लोगों की मृत्यु।
  • 2001 - पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दकी ख़ान कंजू की हत्या की गई।
  • 1995 - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।

28 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - सुविज्ञ शर्मा - भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।
  • 1957 - अनिल जनविजय - हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
  • 1933 - तरलोचन सिंह - दुनिया भर में सिक्ख समुदाय के हक और बेहतरी के लिए जाने जाते है।
  • 1927 - रामेश्वर ठाकुर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
  • 1909 - कासू ब्रह्मानंद रेड्डी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
  • 1165 - इबने अरबी - अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।

28 जुलाई को हुए निधन

  • 2021 - नंदू नाटेकर - पहले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थे, जिन्होंने इंटरनेशनल खिताब जीता था।
  • 2019 - डोनकुपर रॉय - मेघालय के भूतपूर्व दसवें मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 2017 - इंद्र कुमार - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
  • 2016 - महाश्वेता देवी - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
  • 2014 - मधुकर दिघे - भारतीय राजनीतिज्ञ थे जो मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे।
  • 2013 - जगदीश राज - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
  • 2007 - काज़ी लेन्डुप दोरजी - सिक्किम के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री थे।
  • 1972 - चारू मजूमदार - 'भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी' के नेता, जिन्होंने 1967 में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आन्दोलन की शुरुआत की थी।

28 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
  • वर महोत्सव दिवस
  • विश्व हेपेटाइटिस दिवस ‎

Share