आईये जानते हैं 26 जुलाई की ऐसी ही कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ जिन्हे जानकर आपका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा।

26 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की।
  • 2007 - पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति सम्पन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ़-7 का सफल परीक्षण किया।
  • 2006 - लेबनान में इस्रायल हमले में चार संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक मारे गये।
  • 2005 - नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
  • 2004 - ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की। अर्जेन्टीना को हराकर फ़ुटबाल का कोपा कप ब्राजील ने जीता।
  • 2002 -
    • इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष के कारावास की सज़ा सुनायी।
    • प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य निशानेबाज़ी चैम्पियनशिप प्रारम्भ हुई।
  • 2000 - फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया।
  • 1998 - महानतम महिला एथलीट जैकी जायानर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्न्यास लिया।
  • 1997 - श्रीलंका ने 'एशिया कप' जीता, खमेर रूज के नेता पोलपोट को आजीवन कारावास।

26 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1915 - कृष्ण पट्टाभि जोइस - प्रसिद्ध भारतीय योगाचार्य थे।
  • 1914 - विद्यावती 'कोकिल' - भारत की प्रसिद्ध कवयित्रियों में से एक।
  • 1904 - मालती चौधरी - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा गाँधीवादी थीं।
  • 1874 - छत्रपति साहू महाराज - महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितेषी।

26 जुलाई को हुए निधन

  • 2013 - उबैद सिद्दिकी - भारतीय राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के संस्थापक-निदेशक थे।
  • 1983 - सत्य नारायण सिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध राजनेता तथा संसदीय मामलों के मंत्री थे।
  • 1966 - वासुदेव शरण अग्रवाल- भारत के प्रसिद्ध विद्वान।

26 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • कारगिल विजय दिवस

Share