आइए जानते हैं 21 जुलाई के इतिहास के पन्नों में दर्ज उन खास घटनाओं के बारे में, जो आज के दिन को ऐतिहासिक बनाती हैं।

21 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
  • 2007 - वांशिगटन में चार दिनों तक चले विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया।
  • 2004 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने भारी बहुमत से पश्चिमी किनारे के फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों से इस्रायल को बाढ़ हटाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 1988 - इन्सैट-1सी को इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए 93.5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से 21 जुलाई, 1988 को प्रमोचित किया गया था।
  • 1969 - अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग एवं एडविन एल्ड्रिन चन्द्रमा पर उतरे।

21 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1947 - चेतन चौहान - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी थे।
  • 1940 - शंकरसिंह वाघेला - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो गुजरात के भूतपूर्व बारहवें मुख्यमंत्री रहे हैं।
  • 1930 - आनंद बख़्शी, भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार
  • 1911 - उमाशंकर जोशी, ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित और प्रसिद्ध गुजराती साहित्यकार।
  • 1910 - विगगो कैंपमैन - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो डेनमार्क के सामाजिक डेमोक्रेट्स के नेता थे।
    • विट्ठल सखाराम पागे - भारत के जाने-माने स्वतन्त्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ थे।
  • 1899 - अर्नेस्ट हेमिंग्वे - अमेरिकी उपन्यासकार, लघु कहानी लेखक और पत्रकार थे।
  • 1890 - जयरामदास दौलतराम - भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे।

21 जुलाई को हुए निधन

  • 2020 - लालजी टंडन - भारत के प्रसिद्ध तथा वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक थे।
  • 2009 - गंगूबाई हंगल - 'भारतीय शास्त्रीय संगीत' की प्रसिद्ध गायिका।
  • 2007 - अनिसेत्ति रघुवीर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
  • 2001- शिवाजी गणेशन, प्रसिद्ध तमिल अभिनेता।
  • 1995 - सज्जाद हुसैन - भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार थे।
  • 1972 - जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।
  • 1906 - व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष

Share