तो आइए जानें 19 जुलाई के दिन इतिहास से जुड़ी वो सारी घटनाएं जो आज भी हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं।

19 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
  • 2007 - इराक में एक अमेरिकी सैनिक मैरिन कॉरपोरल ट्रेंट थॉमस को 11 विकलांग बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया।
  • 2006 - लेबनान में इस्रायली हमले में 3 भारतीय सहित 55 लोग मारे गए।
  • 2005 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
  • 2004 - तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
  • 2003 - रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
  • 2001 - नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया; ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात अफ़ग़ानिस्तान में प्रतिबंधित।
  • 1995 - रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही 'समप्रभु गणराज्य' का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।

19 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1956 - ज़िया मोदी - भारतीय कानूनी सलाहकार हैं।
  • 1948 - अल्तमस कबीर - भारत के भूतपूर्व 39वें मुख्य न्यायाधीश थे।
    • राधाबिनोद कोइजाम - मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे थे।
  • 1938 - जयंत विष्णु नार्लीकर- भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक।
  • 1925 - दिनेश सिंह - द्वितीय, तीसरी, चौथी, पाँचवीं, आठवीं और नौवीं लोकसभा के सदस्य।
  • 1909 - नालापत बालमणि अम्मा - मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री थीं।
  • 1900 - खूबचंद बघेल - स्वतंत्रता संग्रामी, छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के महान नेता और साहित्यकार थे।
  • 1894 - ख़्वाजा नजीमुद्दीन - बंगाल के मुस्लिम नेताओं में से एक।
  • 1827 मंगल पांडे - स्वतंत्रता सेनानी

19 जुलाई को हुए निधन

  • 2018 - गोपालदास नीरज - हिन्दी साहित्यकार, शिक्षक एवं कवि सम्मेलनों के मंचों पर काव्य वाचक एवं फ़िल्मों के गीत लेखक थे।
  • 1988 - राजीव संधू - 'महावीर चक्र' से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी थे।
  • 1963 - एनी मसकैरिनी - संविधान सभा की सदस्य थीं।

Share