देश और दुनिया में 5 जुलाई का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में भी इन घटनाओं से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। तो चलिए, इस ब्लाॅग में हम जानेंगे 5 जुलाई का इतिहास और उन पलों की परतें खोलेंगे जो इस तारीख को खास बनाते हैं।

5 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2008 - नेपाल की अंतरिम कैबिनेट ने संविधान संशोधन के लिए विधेयक लाने का प्रस्ताव पारित किया।
  • 2007 - मैक्सिको के दक्षिणी प्रान्त ट्यूबला में हुए भू-स्खलन से 60 लोगों की मृत्यु। ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने की दिशा में महत्त्वपूर्ण क़दम बढ़ाते हुए अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
  • 2004 - ग्रीस ने यूरो कप 2004 फ़ुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।
  • 2002 - काठमांडु में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट में 10 व्यक्ति घायल।
  • 2001 - चुनाव में पराजय के बाद बुल्गारिया के प्रधानमंत्री श्वान कोस्तोव ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2000 - दुशानबे (कज़ाकिस्तान) में शंघाई -5 देशों का सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1999 - संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा तालिबान पर प्रतिबंध की घोषणा।
  • 1998 - पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल ख़िताब जीता।
  • 1994 - इस्रायल अधिकृत जेरिको में फ़िलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।
  • 1977 - पाकिस्तान की सैनिक क्रान्ति में प्रधानमंत्री भुट्टो सत्ताच्युत एवं गिरफ्तार, वहाँ जनरल जिया उल हक ने सत्ता संभाली।
  • 1954 - आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।

5 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1995 - पी. वी. सिंधु - भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
  • 1960 - राकेश झुनझुनवाला - भारत के निवेशक एवं शेयर व्यापारी थे।
  • 1956 - ज्योति खरे, समकालीन कवि एवं लेखक।
  • 1947 - लालजी सिंह - भारत के नामी जीव विज्ञानी थे।
  • 1946 - असग़र वजाहत, प्राध्यापक और रचनाकार
    • रामविलास पासवान - लोक जनशक्‍ति पार्टी के अध्‍यक्ष व भारतीय दलित राजनीति के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
  • 1931 - शरद पगारे - हिंदी साहित्य के जाने-माने लेखकों में से एक हैं।
  • 1920 - सचिन नाग - प्रसिद्ध भारतीय तैराक थे।
  • 1918 - के. करुणाकरन - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
  • 1901 - बी. एन. सरकार - प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स, कलकत्ता के संस्थापक थे।

5 जुलाई को हुए निधन

  • 1957 - अनुग्रह नारायण सिन्हा - भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता।
  • 1920 - मैक्स क्लिंजर - चित्रकला, शिल्पकला और खुदाई कला के जर्मन कलाकार थे।
  • 1877 - तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।

Share