1865 में आज ही के दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को गोली मार दी गई थी। अब्राहम लिंकन को गोली उस समय मारी गई थी जब वह वॉशिंगटन के ‘फॉर्ड थियटर’ में आवर अमेरिकन कज़िन नाटक देख रहे थे।

14 अप्रैल का इतिहास सामाजिक दृष्टि के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर का जन्म 1891 में इसी दिन हुआ था। बाबा साहब को महान विद्वान माना जाता है। इतनी बड़े डेमोक्रेटिक देश का संविधान निर्माता होने पर उन्हें समाज सुधारक के तौर पर देखा जाता है।

भारतीय इतिहास के युद्धों की बात करें तो 1659 में आज ही के दिन औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया था। 14 अप्रैल की ऐसी कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएं हुईं हैं, जिन्हें जानकर आपकी जनरल नाॅलेज बढ़ेगी।

14 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 - आज ही के दिन इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया था।
  • 2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।
  • 2010 - पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • 2008 -
    • उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की। किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।
    • 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई। पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
  • 2006 - चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
  • 2005 - भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 2004 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
  • 2003 - इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
  • 2002 - अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
  • 2000 - रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच 'स्टार्ट-2' परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
  • 1999 - मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
  • 1995 - यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
  • 1958 - आज ही के दिन सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ था।
  • 1891 - आज ही के दिन असंभव को संभव करने वाले और भारत के संविधान निर्माता डा. बी.आर. आंबेडकर का जन्म हुआ था।
  • 1865 - आज के ही दिन अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फॉर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई थी। अगले दिन सुबह उनकी मृत्यु हो गई थी।
  • 1814 - नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया था।
  • 1809 - नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में ऑस्ट्रिया को हराया था।
  • 1659 - औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया था।
  • 1434 - फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई थी।

14 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • 1957 - के. सिवन - भारत के अन्तरिक्ष वैज्ञानिक हैं।
  • 1954 - ललिता वकील - हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
  • 1940 - आज ही के दिन कवि एवं साहित्यकार अवतार एनगिल का जन्म हुआ था।
  • 1922 - 14 अप्रैल के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का जन्म हुआ था।
  • 1920 - गवरी देवी - राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।
  • 1919 - शमशाद बेगम - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका।
  • 1907 - आज ही के दिन स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1891 - 14 अप्रैल के दिन ही भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर का हुआ था।
  • 1862 - प्रभाशंकर पाटनी - गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।

14 अप्रैल को हुए निधन

  • 2022 - मंजू सिंह - भारतीय हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और एक अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं।
  • 2017 - गिरीश चन्द्र सक्सेना - जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल थे।
  • 1986 - नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
  • 1963 - राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार।
  • 1962 - मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया, भारत के महान् अभियन्ता एवं राजनयिक।
  • 1950 - रमण महर्षि - बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक।
  • 1859 - जमशेद जी जीजाभाई, अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर थे।

14 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती
  • अग्निशमन दिवस

Share